मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को जालंधर के शाहकोट में सतलुज नदी के धुस्सी बांध पर बनने वाली 35 किलोमीटर लंबी पक्की सड़क का शिलान्यास किया। गिदड़पिंडी से फिल्लौर तक बनने वाली यह सड़क दर्जनों गांवों को आपस में जोड़ेगी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के हजारों लोगों की आवाजाही आसान बनाएगी।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 2023 की बाढ़ के बाद से इस सड़क और बांध को मजबूत करने की मांग लगातार उठ रही थी। मान सरकार की इस पहल से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है और क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।





