पंजाब के तरनतारन जिले में कैरों पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार रात नाकाबंदी ड्यूटी के बाद वह अपने सरकारी क्वार्टर में गए, जहां गोली चलने की आवाज सुनकर साथी पुलिसकर्मी पहुंचे तो उन्हें खून से लथपथ पाया गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
सूत्रों के अनुसार, एएसआई अमरजीत सिंह पिछले कुछ समय से स्टाफ की कमी, बढ़ते कार्यभार और तबादला न होने को लेकर परेशान थे। हालांकि पुलिस ने इन कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।





