Friday, June 26, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में दोस्त बना कातिल: हत्या के बाद शव कूड़े के डंप...

जालंधर में दोस्त बना कातिल: हत्या के बाद शव कूड़े के डंप में दफन, आरोपी गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर में दोस्ती को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। 31 वर्षीय गुरप्रीत सिंह उर्फ नोनी, जो पार्ट-टाइम डीजे का काम करता था, 22 जून से लापता था। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में गुरप्रीत को कूड़े के डंप के अंदर जाते हुए देखा गया, लेकिन वह बाहर निकलता दिखाई नहीं दिया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसके दोस्त रवि से पूछताछ की।

सख्ती से पूछताछ के दौरान रवि ने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी और इसी दौरान हुए विवाद में उसने गुरप्रीत की हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को डंप में दफना दिया, जबकि पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक का मोबाइल और बाइक नहर में फेंक दी। पुलिस ने जेसीबी की मदद से शव बरामद कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मृतक के परिजनों का कहना है कि इस हत्या में अन्य लोगों की भी भूमिका हो सकती है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular