Tuesday, August 4, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARश्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी पर संत समाज का फूटा गुस्सा,...

श्री देवी तालाब मंदिर में पत्थरबाजी पर संत समाज का फूटा गुस्सा, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में रविवार को मेयर विनीत धीर की शुकराना यात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी और हंगामे के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में संत समाज और श्री देवी तालाब मंदिर प्रबंधन कमेटी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर शिकायत सौंपी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की भी अपील की गई।

भारत साधु समाज के महंत बंसीदास ने कहा कि देवी तालाब मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां हुई इस तरह की घटना से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उधर, पुलिस ने मामले में जल्द कार्रवाई का भरोसा देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular