जालंधर के भार्गव नगर इलाके में अभी अभी गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी मुताबिक इलाके में अवैध शराब की सुचना मिलने पर रेड करने पहुंची एक्साइज विभाग की टीम की कुछ युवकों के साथ बहसबाजी हो गई। इस दौरान किसी ने फायरिंग कर दी। फिलहाल किसी के गोली लगने की सुचना नहीं है। पुलिस ने मौके पर पहुँच मामले की जाँच शुरू कर दी है।





