जालंधर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। न्यू रत्न नगर में एक खाली प्लॉट से 26 वर्षीय युवक संदीप कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
शव पर तेजधार हथियार से चोट के निशान मिले हैं, जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, संदीप शराब पीने का आदी था और कुछ लोगों ने उसके किसी से विवाद की बात भी बताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।





