Thursday, November 26, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में खौफनाक वारदात! बेटे ने पिता को गोलियों से भूनकर उतारा...

पंजाब में खौफनाक वारदात! बेटे ने पिता को गोलियों से भूनकर उतारा मौत के घाट

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के मोगा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक बेटे पर अपने ही बुजुर्ग पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना देर रात टांगे वाली गली में हुई।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुलदीप सिंह के पेट में गोली लगी थी। परिजनों के अनुसार, उनका बेटा हैप्पी नशे का आदी था और अक्सर नशा खरीदने के लिए पिता से पैसों की मांग करता था। इसी बात को लेकर परिवार में अक्सर विवाद रहता था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस की ओर से परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। बुजुर्ग की हत्या के पीछे की असली वजह और वारदात में किसकी भूमिका है, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular