Wednesday, November 25, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में खूनी वारदात! तेजधार हथियारों से हमला कर लक्की खोखा की...

जालंधर में खूनी वारदात! तेजधार हथियारों से हमला कर लक्की खोखा की हत्या, शिवसेना नेता के बेटे पर हत्या के आरोप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के मखदूमपुरा इलाके में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां प्रापर्टी कारोबारी लक्की खोखा नाम के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, लक्की मंगलवार रात मखदूमपुरा में करियाना की दूकान के बहार खड़े थे। इसी दौरान हथियारों से लैस बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने तेजधार हथियारों से उस पर कई वार किए। घायल लक्की को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई ने इलाके के ही शिवसेना नेता थापर के बेटे और उसके साथियों हत्या के आरोप लगाए हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना 4 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular