पंजाब: अमृतसर के बाबा बकाला साहिब में रखड़ पुण्या मेले के बाद एक निहंग सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव मिगलानी निवासी राजा सिंह के रूप में हुई है।
राजा सिंह का शव सिविल अस्पताल के पीछे सुनसान इलाके से बरामद हुआ। उसके सीने पर गोलियों के कई निशान मिले हैं। आशंका है कि हमलावरों ने नजदीक से फायरिंग की और वारदात के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास की CCTV फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश या विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की असली वजह जांच के बाद ही सामने आएगी।
इससे पहले 26 जुलाई को लुधियाना में भी दो निहंग सिंहों के बीच विवाद के दौरान एक निहंग की दस्ती किरपान से हत्या कर दी गई थी।





