जालंधर की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। AAP नेता दिनेश ढल्ल ने पार्टी छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है। कुछ दिन पहले ही उनसे जालंधर नॉर्थ का इंचार्ज वापस लेकर मेयर विनीत धीर को जिम्मेदारी दी गई थी। ढल्ल ने तब इसे पार्टी का फैसला बताया था, लेकिन उनके समर्थक इससे नाराज थे। इसी बीच ढल्ल बीजेपी नेताओं के संपर्क में आए और आज निजी होटल में बीजेपी में शामिल हो गए।





