Monday, September 14, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में बिजली संकट पर हाहाकार! सड़कों पर उतरे उद्योगपति, सरकार ने...

पंजाब में बिजली संकट पर हाहाकार! सड़कों पर उतरे उद्योगपति, सरकार ने PSPCL के CMD को हटाया

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में बिजली संकट को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लुधियाना में डाइंग उद्योगपति बिजली कटौती के खिलाफ चंडीगढ़ रोड पर धरने पर बैठ गए, जिसके चलते पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया।

वहीं पटियाला में कांग्रेस ने PSPCL हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन किया, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़ीं। बढ़ते संकट के बीच सरकार ने PSPCL के CMD बंसत गर्ग को हटा दिया और 2001 बैच के IAS अधिकारी गुरकीरत किरपाल सिंह को नया CMD नियुक्त किया।

बिजली मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने दावा किया है कि 15 सितंबर से लंबे बिजली कट बंद हो जाएंगे। फिलहाल पंजाब में बिजली की मांग 16 हजार मेगावाट से ज्यादा बनी हुई है, जबकि कोयले की कमी के कारण उत्पादन पर भी असर पड़ रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular