Saturday, October 3, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABअमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू की गोलियां मारकर हत्या

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू की गोलियां मारकर हत्या

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। वारदात के बाद खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित क्र दिया।  वहीं, मौके पर गोलियों के खोल भी बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोल बरामद किए हैं और मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की है।

दरअसल, करीब तीन महीने पहले मेड संधू का निहंग जत्थेदार मनप्रीत सिंह खालसा के साथ विवाद हुआ था। उस दौरान उनके सोशल मीडिया कंटेंट, पहनावे और पुरानी वीडियो को लेकर आपत्ति जताई गई थी। वहीं, मेड संधू ने सफाई देते हुए कहा था कि वह अपनी पुरानी गलतियों को सुधार चुके हैं और उनकी पुरानी वीडियो दोबारा शेयर कर विवाद खड़ा किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस वारदात के पीछे की असली वजह और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच के नतीजों का इंतजार है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular