pb8 live news : हत्या के नाबालिग आरोपी के फरार होने से परेशान दो एएसआई ने आदमपुर रेलवे स्टेशन के पास जहर निगलकर जान दे दी। सोमवार रात आठ बजे उनका शव मिला। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि दोनों एएसआई की हिरासत से सोमवार दोपहर को नाबालिग फरार हो गया था। शाम तक तलाश करने के बाद भी जब वह हाथ नहीं आया तो संभावित कार्रवाई के डर से दोनों एएसआई ने जहरीला पदार्थ निगल लिया।





