pb8 live news : मुंबई यातायात पुलिस (Mumbai Traffic Police) को फिल्म अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के खिलाफ धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें अभिनेता से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई है।
अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत धमकी और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि शहर के यातायात नियंत्रण कक्ष को बृहस्पतिवार दोपहर व्हाट्सएप हेल्पलाइन (WhatsApp Helpline) पर एक धमकी भरा संदेश मिला।उन्होंने बताया कि संदेश भेजने वाले ने सलमान खान को धमकी दी और उनसे पांच करोड़ रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभिनेता को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी जान से मारने के संबंध में धमकियां मिली थीं।





