pb8 live news : पंजाबियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। जानकारी के अनुसार अब जयपुर और मुंबई जाना आसान हो जाएगा। खबर मिली है कि आदमपुर एयरपोर्ट से जयपुर और मुंबई के लिए फ्लाइट जल्द शुरू हो सकती हैं। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा आदमपुर एयरपोर्ट से इन दोनों रूटों के लिए बिडिंग की प्रक्रिया की गई है। इस बिडिंग प्रक्रिया में एयरलाइन कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारी आने वाले दिनों में आदमपुर एयरपोर्ट का दौरा कर सकते हैं।





