Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
INDIAलाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!

लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी!

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : सरकार ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। जिसमें कर्मचारियों की अधिकतम ग्रेच्युटी सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का फैसला किया गया है। ये उन कर्मचारियों के लिए है जिन्होंने पेंशन का विकल्प चुना था। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी (Effective) होगी, जिसमें BSNL और MTNL के कर्मचारी शामिल होंगे।

20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख ग्रेच्युटी लिमिट

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) ने 30 मई को एक अधिसूचना जारी की थी। जिसमें केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई थी। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से प्रभावी हुई थी। यह बढ़ोतरी केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन के 50% तक पहुंचाने के जैसा ही है। नियमों के अनुसार, केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए DA के मूल वेतन के 50% तक पहुंचने पर सभी भत्तों में 25% की बढ़ोतरी होती है।

किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications, Ministry of Communications) ने BSNL और MTNL के कर्मचारियों के लिए यह ऐलान किया है। जिसमें ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ाकर 20 लाख रुपये के बजाय 25 लाख रुपये कर दी गई है। लेकिन इसमें वही कर्मचारी आएंगे जिन्होंने संयुक्त सेवा के लिए पेंशन का ऑप्शन चुना था, या जिनकी पेंशन सीसीएस (पेंशन) नियम 2021 के नियम 37 के मिलती है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular