Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल

आज का राशिफल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news ; मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। आज किसी को उधार देने से बचें अन्यथा उधार दिया पैसा वापस मिलने की उम्मीद कम है। अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। युवाओं को सलाह दी जाती है कि जल्दी कामयाबी पाने के लिए कोई गलत रास्ता न अपनाएं।
उपाय- पिता का आशीर्वाद लें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यवसाय में मेहनत के बावजूद मन मुताबिक परिणाम न मिलने से मन उदास होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ सहकर्मी आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं, सावधान रहें। परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर असहमति बनेगी।
उपाय- चांदी धारण करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कारोबार में अपनी कार्यप्रणाली में भी कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। परिवार का वातावरण आपके अनुकूल बना रहेगा। बाहरी व्यक्तियों का आपके घरेलू मामले में हस्तक्षेप करना आपको पसंद नहीं आएगा।
उपाय- केले का दान करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पिछले कुछ समय से चल रही व्यावसायिक परेशानियों से मुक्ति मिलने से राहत का अनुभव करेंगे। कारोबार के विस्तार के लिए आज आप अपनी क्षमताओं और कार्य कौशल का उपयोग करेंगे। संतान पक्ष की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज का दिन व्यावसायिक कामों के लिए अनुकूल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगी। कारोबार में कुछ नए सम्पर्क बनेंगे। युवाओं का प्रेम प्रसंग आज घर वालों के सामने उजागर हो सकता है।
उपाय- गाय को पालक खिलाएं।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में आज सभी कामों में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। मधुमेह की समस्या आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी जिनको आप बखूबी निभा पाने में सक्षम रहेंगे।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। आज आपको अपने आत्मविश्वास को संतुलित रखने के लिए अपनी पिछली गलतियों पर ध्यान न देने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा में मनोवांछित अंक प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करने की आवश्यकता है।
उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि करने के लिए आज अनावश्यक खर्चे कर सकते हैं, जिस कारण आपका मासिक बजट बिगड़ जायेगा। व्यापार में नयी साझेदारी में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। प्रॉपर्टी का काम कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा।
उपाय- घर में जंग लगा हथियार न रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज करीबी मित्र के साथ कहासुनी हो सकती है, बेहतर होगा कि व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें। आज घर के विशिष्ट सदस्य की सलाह आपके लिए उन्नति के मार्ग प्रशस्त करेगी। आज कोई पुरानी बीमारी दोबारा उठकर आपको परेशान कर सकती है।
उपाय- नीम के वृक्ष की सेवा करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular