Friday, February 13, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEराशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि

व्यर्थ का तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहन का सहयोग मिलेगा। आज सुबह आप शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी घायल कुत्ते का उपचार भी जरूर करा दें।

वृषभ राशि

आर्थिक जोखिम न उठाएं।पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।धन यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा। आज का दिन व्यापार व निजी कार्यों के लिए अच्छा रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सम्मान में वृद्धि होगी। किसी गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी घायल गाय का उपचार भी करा दें तो दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यर्थ में मन अशांत रहेगा।भाई बहन से तनाव मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और उत्साहवर्धक होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। सुबह किसी गरीब को दूध अथवा आटा दान करें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी परंतु मन परेशान हो सकता है। कुत्तों को भोजन करा दें। बंदरों को केला अथवा गुड़ चने दे

कन्या राशि

व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होगी। किसी मांगलिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक मामलों में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा के लिए जा सकते हैं। सुबह गाय को चारा खिलाएं व कुत्ते को रोटी दें।

तुला राशि

सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी गरीब को आटा या चावल दान कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि

संतान या शिक्षा के कारण तनाव होगा। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन ना रहे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सुबह बंदरों को केले हुए गुड़ चना खिलाने तो दिन अच्छा रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ भी करें।

धनु राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।आत्मविश्वास में कमी रह सकती है। आज आप बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें वह किसी घायल गाय का उपचार करें।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। शासन का सहयोग प्राप्त होगा। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

कुंभ राशि

महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। भाई बहन के बारे में सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। परिवार में सुख शांति रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज शाम शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

व्यावसायिक कार्यों में अड़चन सकती है। किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल सुखद रहेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। स्वास्थ्य और संतान के कारण चिंतित रहेंगे। आर्थिक जोखिम से बचें। गाय को 4 रोटी में हल्दी लगाकर दें। सुबह किसी कुत्ते को रोटी भी दे तो दिन अच्छा रहेगा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular