Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 10 मार्च, 2025

आपका राशिफल- 10 मार्च, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म हो जाएंगे और मधुरता बनी रहेगी। संतान के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत कर सकते हैं। बिजनेस में कर्मचारियों पर नज़र बना कर रखें। सिर में दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज सारे अधूरे कार्य दोस्तो की मदद से पुरे हो जाएंगे। व्यापार कर रहे जातक आज कम मेहनत में ही अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। भाई-बहन के साथ बिगड़े रिश्ते पहले से बेहतर हो जाएंगे। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज अपने क्रोध पर संयम बना कर रखें नहीं तो बना बनाया काम  बिगड़ सकता है। युवाओं को विवाह के लिए अनुकूल प्रस्ताव आ सकते हैं। घर से बाहर जाने से पहले बहन के पैर स्पर्श करके जाएं, अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके हक में आ सकता है। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। छात्रों का प्रदर्शन शिक्षा के क्षेत्र में पहले से बेहतर रहेगा। अगर सेहत ठीक नहीं थी तो पहले से सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा। व्यापारियों को कम मेहनत में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज हंसी मज़ाक का वातावरण बना रहेगा। युवाओं को पसंद का रोज़गार मिल सकता है।व्यापार में भाई से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज व्यापार के क्षेत्र में दोस्तो से सहयोग मिल सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। कहीं घूमने जाने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों की समाज में पद प्रतिष्ठा बनी रहेगी। कारोबार के सिलसिले में कहीं दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को अचानक से धन लाभ होने के योग है। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। सिंगल जातक आज किसी खास के सामने अपना प्रेम का प्रस्ताव रख सकते हैं। साझेदारी का व्यापार करने का सोच रहे है तो पिता से सलाह ज़रुर लें। आज जल्दबाज़ी में कोई भी फैसला लेने से बचें। सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। नौकरी में आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। व्यापार में मीटिंग के चलते नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। समझदारी से लिए गए फैसले भविष्य में आपको फायदा दिला सकते हैं। सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को कोई बड़ी डील मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेमी जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में नई योजनाएं लागू करने का बारें में सोच सकते हैं। युवाओं को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है। दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular