Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 28 मार्च, 2025

आपका राशिफल- 28 मार्च, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कामकाज के चलते आज कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार को आगे बढ़ाने में दोस्तों से मदद ले सकते हैं। प्रेमी के साथ चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। सेहत ठीक रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। छात्रों को तारीफ सुनने को मिल सकती है। घर से बाहर जाने से पहले माता से आशीर्वाद लेकर जाए, अच्छा  रहेगा। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को काम के चलते विदेश जाने का मौका मिल सकता है। भाई के साथ किसी मामूली बात को लेकर बहस हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिठास बनी रहेगी। आज हल्का बुखार तंग कर सकता है।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। अगर कोई नया बिज़नेस शुरू करने का सोच रहे तो घर के बड़ो की सलाह लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोग नौकरी में बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सिर दर्द हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज पैसों से जुड़ा कोई भी मौका न गवाएं। बिज़नेस के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार में चल रही परेशानिया खत्म हो जाएंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार कर रहे जातकों को आज मेहनत का फल मिल सकता है। बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही न करें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की काम को लेकर जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। परिवार के साथ किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार कर रहे जातक किसी अनुभवी से सलाह ले सकते हैं, अच्छा रहेगा। आज कोई आपकी बातों से प्रभावित हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते है। सेहत के लिहाज़ से दिन अनुकूल रहेगा।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। पार्टनर के साथ चल रहा तनाव खत्म हो जाएगा। मीटिंग पर नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी काम में आज जल्दबाज़ी न करें। सेहत बढ़िया रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बच्चे किसी चीज़ के लिए ज़िद कर सकते हैं। पार्टनर से आज कोई सरप्राइज मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखने की ज़रुरत है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी कामयाबी मिल सकती है। परिवार के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे मिलकर मन प्रसन्न होगा। नौकरी कर रहे जातकों को विदेश जाने के मौके मिल सकते हैं। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular