Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल

आज का राशिफल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अनावश्यक विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। आपका सरल स्वभाव सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि करेगा। संतान की शिक्षा के लिए कुछ धन संचित करने में सफलता मिलेगी। किसी मुश्किल काम को करने में मित्रों से मदद मिलेगी।
उपाय- लाल मुंह वाले बंदरों को चने खिलाएं।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। माता से आज आपको कोई सरप्राइज उपहार मिल सकता है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। युवाओं को सलाह दी जाती है कि आलस्य और मौज मस्ती में समय व्यर्थ न करें। घरेलू मामलों में आपका सराहनीय योगदान रहेगा।
उपाय- पानी से भरा एक कुम्भ मंदिर में स्थापित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए तली भूनी चीज़े खाने से बचें साथ ही दिनचर्या में योग को शामिल करने की कोशिश करें। व्यवसायिक संपर्कों में वृद्धि होगी जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से दूर रहने की कोशिश करें।
उपाय- घर में पीतल के बर्तन का उपयोग करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। व्यापार में विरोधी आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे। परिजन के साथ चल रहे मनमुटाव को घर के बड़ों की सलाह से दूर करेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को आज अधिक मेहनत करनी होगी।
उपाय- तुलसी की माला धारण करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज परिवार के साथ छोटी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा। दिन में कारोबार की गति थोड़ी धीमी रहेगी परन्तु शाम तक आपकी व्यवसायिक योजनाओं से आपको लाभ मिलेगा। घर में मेहमानों के आने से खर्च बढ़ने की सम्भावना है।
उपाय– घर में चौड़े पत्ते वाले पौधे न रखें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जीवनसाथी के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ जायेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। महिलाएं घर में उपयोग होने वाली वस्तुओं की खरीदारी करेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
उपाय- लक्ष्मी माता की आराधना करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। संतान की करियर सम्बंधित किसी समस्या का समाधान निकालने में उसकी मदद करेंगे। व्यवसाय में चल रहा तनाव आज पारिवारिक माहौल पर हावी हो सकता है। काम की अधिकता के कारण शाम तक खुद को थका हुआ महसूस करेंगे।
उपाय- बच्चों को खट्टी मिट्ठी टॉफ़ी खाने को दें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। घर के नवीनीकरण के बारे में विचार बनेगा। आज आप कारोबार में अपनी बुद्धि की बदौलत अपने प्रतिद्वंदियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।
उपाय- कुत्ते को रोटी में सरसों का तेल लगा कर खाने को दें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाक़ात होगी। विद्यार्थियों को व्यर्थ में समय बर्बाद करने के बजाय अपने करियर पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसायिक फैसलों में जल्दीबाज़ी करने से नुकसान की स्थिति बन सकती है।
उपाय- देसी खांड मंदिर में दान करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular