Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARशहर के मेन बाजारों में बड़ा Action

शहर के मेन बाजारों में बड़ा Action

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : शहर के अंदरूनी बाजारों में लगातार बिगड़ते ट्रैफिक हालात और सड़क किनारे फैलते अतिक्रमण को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के तहबाजारी विभाग ने एक संयुक्त अभियान चलाया। इस विशेष कार्रवाई में दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों के बाहर फैलाए गए सामान, होर्डिंग्स, स्टॉल्स और रेहड़ियों को जब्त कर लिया गया। विभाग की टीमों ने सख्त लहजे में दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उन्होंने दुकानों की सीमाओं के बाहर कोई सामान लगाया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह अभियान विशेष रूप से माई हीरा गेट, टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, पुरानी रेलवे रोड़ व अन्य भीतरी बाजारों में चलाया गया, जहां सड़कों की चौड़ाई पहले से ही कम है और ऊपर से दुकानदारों द्वारा कब्जा जमाए जाने से पैदल चलना तक दूभर हो गया है। उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले ही इन बाजारों के व्यापारियों और स्थानीय निवासियों ने ए.डी.सी.पी. ट्रैफिक गुरबाज सिंह और ट्रैफिक इंस्पेंक्टर रशमिंदर सिंह के साथ एक पब्लिक मीटिंग की थी। इस बैठक में ट्रैफिक समस्याओं का मुद्दा खुलकर उठाया गया था। बैठक के बाद ट्रैफिक विभाग ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया और यह अभियान उसी का नतीजा था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह एक प्रतीकात्मक कार्रवाई नहीं थी, बल्कि भविष्य की लगातार और व्यापक कार्रवाई का संकेत है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular