Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 22 मई, 2025

आपका राशिफल- 22 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिल सकती है। लंबे समय से रुके काम आज पूरे हो जाएंगे। युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में और मेहनत करनी की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। पैसा को लेकर चल रही चिंता दूर हो जाएगी। माता पिता आप से प्रसन्न रहेंगे। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। परिवार के साथ पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी। संतान की कोई बात चिंता का विषय बन सकती है। सेहत सही रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आज बेवजह अपना समय बर्बाद न करें। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। व्यवहार में मिठास बना कर रखें। फालतू के लड़ाई झगड़े में दखल देने से बचें।  सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे है तो आज का दिन सही रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक दे सकती है। परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखें।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। लंबे समय से रुके कामों को पूरा करने में घर के बड़ो की मदद ले सकते हैं। तला भूना न खाएं, पेट खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। ऑफिस में दिए गए टारगेट को पूरा करने में दोस्तों की मदद ले सकते हैं। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। बिज़नेस में सफलता मिलने से घर में प्रसन्नता बनी रहेगी। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लोग आपके अच्छे व्यवहार की तारीफ कर सकते हैं। छात्रों को शिक्षा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बिज़नेस कर रहे जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। सेहत सही रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का काम बढ़ सकता है। बेवजह किसी की बात में ना बोले। ऑफिस में मन मुताबिक काम को पूरा कर सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। घर के कामों को पूरा करने में बड़ो की सहायता कर सकते हैं। अचानक से किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है,जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी भी चीज़ को लेकर लापरवाही न करें। सेहत का ख्याल रखें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular