Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEBreaking : जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की...

Breaking : जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस की रेड

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस रेड कराई है। विधायक पर आरोप है कि जालंधर नगर निगम के जरिए उन्होंने लोगों को नोटिस भिजवाए और फिर रुपए लेकर नोटिसों को रफा-दफा करा दिया। इस मामले में FIR भी दर्ज की जा चुकी है।अरोड़ा पर एक्शन की तैयारी पहले ही शुरू हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही रमन अरोड़ा की सिक्योरिटी वापस ले ली गई थी।

ATP की गिरफ्तारी से जुड़ा विधायक का केस

विजिलेंस सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा के करीबी नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ को गिरफ्तार किया गया था। विजिलेंस को इनपुट मिले कि रिश्वत के खेल में विधायक रमन अरोड़ा भी शामिल हैं। विजिलेंस ने एटीपी से पूछताछ की और करीब एक महीने तक दस्तावेज और दूसरे सबूत जुटाए। जिसके बाद पहले एटीपी और अब विधायक पर विजिलेंस की रेड की गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular