Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल 31 मई, 2025

आज का राशिफल 31 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को दूर करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। परिजनों से कोई कीमती उपहार मिलेगा। पिता की सलाह लेकर कुछ धन म्युचुअल फंड में निवेश करेंगे, जिससे भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। मन किसी अनजान बात को लेकर परेशान रहेगा।
उपाय- लाल रंग के फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। युवाओं को करियर संबंधित चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे। अपने व्यवहार में मधुरता रखें अन्यथा किसी करीबी परिजन के साथ संबंधों में खटास आ सकती है।
उपाय- ॐ नमः शिवाय का जाप करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, परंतु आप सभी समस्याओं का हल आसानी से निकाल लेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम को देखते हुए अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण अधिकारी दे सकते हैं।
उपाय- माता पिता से आशीर्वाद लें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। कंप्यूटर से जुड़े काम में आपको सफलता मिलेगी, अधिकारीगण आपके काम की सराहना करेंगे। नव दंपत्ति के घर में किसी नन्हे मेहमान के आने की शुभ सूचना आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा।
उपाय- खोटे सिक्के जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। व्यापार में मनोवांछित लाभ मिलेगा। आप अपनी वाक्पटुता से अपने आसपास के व्यक्तियों को प्रभावित करेंगे। आज किसी बड़ी मीटिंग को संबोधित करने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
उपाय- शराब का सेवन न करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ घर में खो जायेगा, जिस के लिए आप परेशान रहेंगे। काम को लेकर भागदौड़ लगी रहेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छी नौकरी मिलेगी। विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेंगे।
उपाय- श्री लक्ष्मी नारायण का पाठ करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। प्रॉपर्टी का काम करने वाले व्यक्तियों को आज अच्छी डील मिलने की सम्भावना है। आज काम की अधिकता के बावजूद कुछ समय अपने मनपसंद कामों को करने में व्यतीत करेंगे। समाज कल्याण के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।
उपाय- काले तिल का दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज कुछ प्रभावशाली व्यक्ति के साथ आपके संपर्क बनेंगे, जो आपके रुके कामों को गति प्रदान करने में मदद करेंगे। आप जिस भी काम को शुरू करेंगे उसको सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। कारोबार में अपने उत्पादन को बढ़ाने के लिए नयी मशीनरी खरीदेंगे।
उपाय- शिवलिंग पर साबुत बादाम रखें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। व्यावसायिक में कुछ दिनों से चल रहे तनाव का असर परिवार की सुख-शांति पर पड़ेगा। बिना सोचे-समझे लिए गए निर्णयों से नुकसान की स्थिति बन सकती है। भाइयों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होगा।
उपाय- हनुमान जी को गुड़ और चूरमे का भोग लगाएं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular