Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआज का राशिफल 5 जून, 2025

आज का राशिफल 5 जून, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मूलांक – 1
मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रुचि रहेगी। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपनी प्रमोशन संबंधी शुभ सूचना प्राप्त होगी। व्यावसायिक दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा। युवा अपने नकारात्मक आदतों को कंट्रोल करने का प्रयास करेंगे।
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। संतान को करियर सम्बन्धी सफलता मिलेगी। जिसको सुनकर आप खुद को गर्वित महसूस करेंगे। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी परंतु भविष्य के लिए कुछ धन जोड़ने में सफलता मिलेगी। आपका शंकालु स्वभाव आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।
उपाय- चावल में हल्दी मिलाकर जल प्रवाहित करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। व्यवसाय में अतिरिक्त आय की स्थिति बनेगी। परिवार के बड़े सदस्यों के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर बातचीत करेंगे। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के घुटनों अथवा जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
उपाय- केले के वृक्ष की सेवा करें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। युवाओं का मनमानी करने वाला स्वभाव आज उनके करियर में हानि का कारण बन सकता है, स्वभाव में नरमी लाने की जरुरत है। जल्दबाज़ी के कारण आज कारोबार की कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।
उपाय- रसोई में बैठकर भोजन करें।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज किसी को पैसा उधार न दें अन्यथा पैसा वापस मिलने की सम्भावना कम है। माता-पिता के साथ चल रहा विवाद आज सुलझ जाएगा। संतान का जिद्दी स्वभाव, आपके लिए परेशानी का कारण बनेगा।
उपाय- पानी वाला हरा नारियल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। जल्दी पैसा कमाने के लिए आज किसी भी प्रकार के अनैतिक काम से न जुड़े। अविवाहिक व्यक्तियों के जीवन में आज प्रेम संबंध दस्तक देगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। त्वचा सम्बन्धी रोग आपको परेशान करेगा।
उपाय- सफेद चंदन का तिलक लगायें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। बच्चों की गलतियों को लेकर उन पर गुस्सा करने के बजाय प्यार से समझाने की कोशिश करें, जिससे उन का आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में भावुकता में आकर कोई नया निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ेगा।
उपाय- काला-सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान करें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से अपने व्यापार का विस्तार करने की कोशिश करेंगे। युवा अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने के लिए प्रयासरत रहेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना है।
उपाय- काले वस्त्र दान करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। दिन की शुरुआत में ही आज किसी से कहासुनी हो सकती है, इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। पड़ोस में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। उच्च रक्तचाप की समस्या आज आपको परेशान करेगी।
उपाय- हनुमान जी को सिंदूर और चोला अर्पित करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular