Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर वासियों को CM मान ने दी बड़ी सौगात

जालंधर वासियों को CM मान ने दी बड़ी सौगात

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :17 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार विश्व प्रसिद्ध खेल नगरी जालंधर को बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब की सौगात मिल ही गई। आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (आप) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बर्ल्टन पार्क स्पोर्ट्स हब का उद्घाटन किया। सीएम मान ने करीब 77 करोड़ रुपये की लागत वाली खेल प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा। इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को खेलों में नंबर वन बनाएंगे। आने वाले दिनों में जालंधर में बर्ल्टन पार्क क्रिकेट समेत कई अन्य मैच देखने को मिलेंगे। उन्होंहने कहा कि आने वाले समय में बर्ल्टन पार्क का नाम बदला जाएगा। सीएम मान ने कहा कि मैं स्पोर्ट्स प्रेमी हूं। जालंधर ने देश के लिए कई खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय हॉकी टीम में जालंधर के 8 खिलाड़ी हैं।

गौरतलब है कि नगर निगम के मेयर विनीत धीर, कमिश्नर गौतम जैन, राज्यसभा सदस्य और एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक मित्तल और ‘आप’ नेता नितिन कोहली के अथक प्रयासों से इस प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित किया गया है। पुराने ठेकेदार को फिर से काम करने के लिए राजी किया गया, जिससे दोबारा टेंडर प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ी और समय की बचत हुई। खास बात यह है कि 2008 में 500 करोड़ रुपये के बजट से शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट राजनीतिक और प्रशासनिक लापरवाही का शिकार रहा।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular