pb8 live news : भ्रष्टाचार के आरोपों में विजिलैंस द्वारा गिरफ्तार किए विधायक रमन अरोड़ा और उसके बेटे राजन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है। दरअसल, आज सी.जी.एम.कोर्ट में रमन अरोड़ा की पेशी थी, जिसे दोबारा 14 दिन की ज्यूडीशरी में रखने के आदेश जारी हुए है। वहीं उनके बेटे की हाईकोर्ट में लगी जमानत याचिका रद्द हो गई है, इससे पहले उनकी जमानत याचिका सेशन कोर्ट में रद्द हो चुकी है। बता देंकि आप विधायक रमन अरोड़ा पर आरोप है कि वह जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था। फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था, जिसको लेकर उन पर विजिलेंस द्वारा मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है, जो अब जेल में है।





