Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर : निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल

जालंधर : निगम कर्मचारियों ने की हड़ताल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : नगर निगम जालंधर के ग्रेड-4 कच्चे कर्मचारी, जिनमें 58 फिटर कुली, 6 राज मिस्त्री और 15 जे.सी.बी. ऑपरेटर शामिल हैं, ने आज नगर निगम कमिश्नर समक्ष हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताली कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 12 से 15 वर्षों से वह अपनी सेवाएं पूरी ईमानदारी और निष्ठा से दे रहे हैं। इसके बावजूद अब तक पक्की नियुक्ति न मिलने पर उन्होंने गहरा रोष व्यक्त किया।कर्मचारियों का कहना है कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों की मेहनत और सेवा की अनदेखी कर रहा है। यूनियनों द्वारा बार-बार खाली पदों को भरने के लिए पत्र भेजे गए और व्यक्तिगत रूप से मिलकर मांगें रखी गईं, लेकिन निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। यूनियनों ने मांग की है कि नगर निगम अपने आगामी बजट में फिटर कुली, राजमिस्त्री और जेसीबी ऑपरेटरों के पदों को रेगुलर करने की मंज़ूरी प्रदान करे, जिससे पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था पर कोई असर न पड़े।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular