pb8 live news : पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत आज बस्ती गुजा के मंजीत नगर में नशा तस्कर विशाल के घर पर कड़ी कार्रवाई की गई। निगम और पुलिस की टीम ने विशाल के घर की छत से अवैध हिस्से को गिरा दिया। विशाल पर नशा तस्करी के चार गंभीर मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है।एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि यह कार्रवाई नशा तस्करों के खिलाफ सरकार के सख्त रुख का हिस्सा है, जिसका मकसद समाज से नशे को जड़ से खत्म करना है। निगम ने बताया कि अवैध निर्माण को लेकर कई बार नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए आज बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया।





