pb8 live news : जालंधर देहात थाना गोराया पुलिस ने हथियारों सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 4 कारतूस, 3 डंडे, 2 चोरी के मोटरसाइकिल और अन्य सामान बरामद किया है। फिल्लौर सब-डिवीजन के डीएसपी सरवन सिंह बल ने जानकारी देते हुए बताया कि गोराया थाने के इंस्पेक्टर सिकंदर सिंह विर्क और उनकी टीम ने एक खतरनाक गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट, चोरी, एनडीपीएस एक्ट और अन्य अपराधों के कई मामले दर्ज हैं। आरोपी इन मामलों में जेल से बाहर आकर फिर से अपराध करने लगे थे। इस मामले में पुलिस ने 25 से अधिक अपराधों का पता लगाया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी पुत्र रेशम लाल निवासी गांव संग ढेसिया, थाना गोराया, मनदीप कुमार उर्फ मनी पुत्र गुलजार राम निवासी गांव संग ढेसिया, गोराया, दीपक सरोय उर्फ दीपक पुत्र तमविंदर पाल निवासी गांव सरगुंडी, गोराया, रणवीर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव ढींडसा, गोराया और बलजिंदर कुमार उर्फ टोली पुत्र बलवीर चंद निवासी गांव डंडूवाल, नूरमहल लड़ाई-झगड़े, डकैती, चोरी और संगीन अपराधों में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। जेल से छूटने के बाद आरोपियों ने अलग गिरोह बना लिया। ये सभी युवक आज जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी के घर पर बैठे थे और डकैती, चोरी और संगीन अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जोगिंदर पाल उर्फ सन्नी के घर पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं। ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे।





