Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में बड़ी वारदात, अस्पताल के बाहर तेजधार हथियारों से युवक का...

जालंधर में बड़ी वारदात, अस्पताल के बाहर तेजधार हथियारों से युवक का कत्ल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: जालंधर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 120 रोड स्थित बाबू जगजीवन राम चौंक के पास सरकारी अस्पताल में दवा लेने आए एक युवक को कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद खून से लथपथ युवक को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़ित की अस्पताल के बाहर कुछ युवकों के साथ बहस हो गई, जो हिंसा में बदल गई। बताया जा रहा है कि बीती रात भी दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। घटना की जाँच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने इलाके में बढ़ती हिंसक घटनाओं पर चिंता जताई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular