Pb8Live News: जालंधर के लाडोवाली रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गढ़ा निवासी वंश, संसारपुर निवासी सुनील कुमार उर्फ शीला और चेतन बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त एक ही स्कूटर पर सवार थे। तेज रफ्तार स्कूटर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई, जिससे तीनों सड़क पर जा गिरे। वंश और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चेतन गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।





