Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
INDIAशिमला के BCS बोर्डिंग स्कूल से लापता तीनों बच्चे बरामद, किडनैपर गिरफ्तार,...

शिमला के BCS बोर्डिंग स्कूल से लापता तीनों बच्चे बरामद, किडनैपर गिरफ्तार, फिरौती के लिया किया था अगवा

All three children missing from BCS boarding school in Shimla found, kidnapper arrested, had kidnapped them for ransom

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में फेमस बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीनों लापता बच्चों को पुलिस ने 24 घंटे में ढूंढ लिया। बच्चे रविवार को शिमला के ही कोटखाई के चैथला में मिले। पुलिस ने यहां से एक किडनैपर को गिरफ्तार किया, जिसने फिरौती के लिए तीनों को अगवा किया था। आरोपी उन्हें गाड़ी में ले गया था, जिसे भी बरामद कर लिया गया है।

आरोपी ने पहचान छुपाने के लिए गाड़ी की असली नंबर प्लेट हटाकर फर्जी नंबर प्लेट लगा दी थी, जो दिल्ली की मिली।आरोपी की पहचान सुमित सूद के तौर पर हुई, जो शिमला के लोअर बाजार का रहने वाला है। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बच्चों का मेडिकल किया जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular