जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाशकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.5 किलोग्राम हेरोइन और 7 अवैध हथियार बरामद किए हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग जालंधर में ड्रग्स और हथियारों की डिलीवरी की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर बनाई गई विशेष टीम ने कई इलाकों में छापेमारी कर तस्करी में लिप्त गैंग को पकड़ा।
यह गैंग अंतरराज्यीय नेटवर्क के ज़रिए नशा और अवैध हथियारों की तस्करी में लंबे समय से सक्रिय था। आरोपियों पर NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।





