Pb8Live News: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित शराब ठेके के बाहर बुधवार देर रात गश्त कर रहे सेक्टर-17 थाने के दो पुलिसकर्मियों पर 7-8 युवकों ने हमला कर दिया। हमले में कॉन्स्टेबल प्रदीप के सिर पर ईंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कॉन्स्टेबल अंकित भी घायल हो गए। दोनों को सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के मुताबिक पुलिसकर्मियों ने शराब ठेके पर खड़े युवकों को वहां से जाने के लिए कहा था, जिस पर बहस झगड़े में बदल गई। इसके बाद युवकों ने हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।





