Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने Zomato डिलीवरी ब्वॉय को...

जालंधर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने Zomato डिलीवरी ब्वॉय को कुचला, मौत

Road accident in Jalandhar: Speeding car crushes Zomato delivery boy

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

 Pb8Live News:  जालंधर में बीती रात PPR मॉल नजदीक विनय मंदिर के बाहर Zomato डिलीवरी ब्वॉय को तेज रफ़्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक अपनी गाडी छोड़ मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा कपड़ा कारोबारी छाबड़ा कलेक्शन की गाड़ी से हुआ और खुद मालिक ही उसे चला रहा था। हालांकि इसकी पुष्टि के लिए पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है। जिससे ये पता चलेगा कि कार कारोबारी खुद चला रहा था यां ड्राइवर। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश भी जारी है।

थाना-6 प्रभारी अजेब सिंह ने बताया कि घटना स्थल के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular