Pb8Live News: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी दी है। उन्होंने लिखा, “हमारा छोटा सा ब्रह्मांड… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।”
इस घोषणा के लिए कपल ने एक गोल केक की तस्वीर शेयर की, जिस पर लिखा है “1 + 1 = 3” और नीचे दो छोटे सुनहरे पैरों के निशान बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें दोनों एक पार्क में हाथ पकड़कर टहलते नजर आ रहे हैं। पोस्ट के बाद से उन्हें बधाइयों का तांता लग गया है।





