Pb8Live News: पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते अब जालंधर में भी स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया गया है। डीसी जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने हालातों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 26 अगस्त 2025 को छुट्टी घोषित की है।
बता दें कि इससे पहले होशियारपुर, अमृतसर, फाजिल्का और पठानकोट जिलों में भी स्कूल बंद करने का ऐलान किया गया था। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है, जिससे छात्रों और स्टाफ का स्कूल आना-जाना मुश्किल हो गया है। आदेशों को लागू करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।





