जालंधर में बड़ी वारदात सामने आई है। जिसमें सीवरेज साफ कर रहे युवक पर कार चढ़ा दी गई। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई है। घटना लाडोवाली रोड की बताई जा रही है। सफाईकर्मी लाडोवाली रोड पर सीवरेज साफ का काम कर रहा था, इसी बीच एक कार वाले ने बिना देखे सीवरेज पर कार चढ़ा दी। जिसमें सफाईकर्मी कार के दोनों टायरों के नीचे कुचला गया। घटना के बाद युवक को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।





