Pb8Live News: जालंधर में वीरवार को आदर्श नगर में बदमाशों ने एक कार लूटी थी। घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। जाँच के दौरान पुलिस को इन लुटेरों की लोकेशन रईया इलाके के पास मिली। पुलिस टीम ने लोकेशन पर पहुँच आरोपियों को घेरने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई कार बरामद कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पता लगाया जा रहा है। आरोपियों से कई अन्य वारदातें हल होने की संभावना है।





