जालंधर: कल 6 सितम्बर श्री सिद्ध बाबा सोढल के मेले को लेकर डिप्टी कमिश्नर जालंधर की ओर से कल (शनिवार) को जिले में सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। जारी आदेश के अनुसार लोगों की श्रद्धा को मुख्त रखते हुए जिला जालंधर स्थित पंजाब सरकार के समूह सभी दफ्तरों, बोर्ड/कॉरपोरेशन और सरकारी शैक्षिक संस्थानों में छुट्टी रहेगी।





