Pb8Live News: बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस रिमांड पर चल रहे विधायक रमन अरोड़ा की अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल लेकर आया गया। लेकिन वहां के डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हे अमृतसर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रमन अरोड़ा को छाती में दर्द की शिकायत हुई, और पल्स रेट कम हो गया। इसके बाद पुलिस टीम आनन फानन में उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, कुछ देर इलाज के बाद उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस मामले को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी और डॉक्टर का आधिकारिक बयान नहीं आया है।





