PB8LIVE NEWS: होशियारपुर के बाद आज जालंधर शहर में एक प्रवासी द्वारा इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। सोढल स्थित प्रीत नगर इलाके में एक चार साल की बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने आरोप में लोगों ने प्रवासी को काबू कर लिया। मामले में गुस्साए मोहल्ले वालों ने आरोपी को घेर कर उसकी जमकर पिटाई की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी, जो इसी इलाके में रहने वाला एक प्रवासी मजदूर है, ने मौका पाकर मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत की। घटना का पता चलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया और लोग इकठ्ठा हो गए। इस दौरान आरोपी को मोहल्ले के लोगों की भीड़ के हाथों भी कड़ी पिटाई झेलनी पड़ी।
मामले की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ से आरोपी को छुड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कानून के तहत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





