Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAदेहरादून में बादल फटने से तबाही, सहस्रधारा और टपकेश्वर मंदिर जलमग्न, कई...

देहरादून में बादल फटने से तबाही, सहस्रधारा और टपकेश्वर मंदिर जलमग्न, कई लापता

Cloudburst wreaks havoc in Dehradun, Sahasradhara and Tapkeshwar temples submerged, many missing

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS:  उत्तराखंड के देहरादून में सोमवार रात करीब 11:30 बजे सहस्रधारा के कार्लिगाड़ क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। तेज बारिश के साथ आए मलबे और पानी ने कई होटल, दुकानें और सड़कें अपनी चपेट में ले लीं। टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर भी पूरी तरह जलमग्न हो गया।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, सात-आठ दुकानें बह गईं और कई होटल क्षतिग्रस्त हुए हैं। दो लोगों के लापता होने की खबर है, हालांकि अभी तक किसी बड़ी जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।

इसी दौरान झाझरा के पास परवल गांव में भी स्थिति गंभीर रही। तेज बहाव में आठ मजदूर, एक ट्रैक्टर और एक स्कूटी बह गए। नंदा की चौकी का पुल टूटने से संपर्क मार्ग बाधित हो गया है।

बिगड़ते हालात को देखते हुए देहरादून के जिलाधिकारी ने जिले के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की है। SDRF और पुलिस की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

मौसम विभाग ने देहरादून और टिहरी गढ़वाल के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तामसा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से मंदिर परिसर डूब गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular