PB8LIVE NEWS: 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर वशिष्ठ मेहरा स्टेज 4 ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। पंजाब के इस होनहार खिलाड़ी का इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में होना है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 70 लाख रुपए बताई गई है।
वशिष्ठ ने अपने करियर की शुरुआत जूनियर क्रिकेट से की थी और 2024 में त्रिपुरा के खिलाफ पंजाब की ओर से फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। वे राइट हैंड बल्लेबाज और राइट आर्म मीडियम पेसर हैं।
उनकी हालत को देखते हुए पूर्व क्रिकेटर और सांसद हरभजन सिंह ने बीसीसीआई, पीसीए और आम जनता से आर्थिक सहयोग की अपील की है। हरभजन ने कहा, “इतनी छोटी उम्र में ऐसी बीमारी से लड़ना बेहद दुखद है। अब वक्त है जब क्रिकेट जगत और समाज को एकजुट होकर उनका साथ देना चाहिए।”





