Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में वकील से फिरौती लेने आए युवक को पुलिस ने रंगे...

जालंधर में वकील से फिरौती लेने आए युवक को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा, देखें वीडियो

Police arrested a young man who had come to extort money from a lawyer

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के मशहूर वकील मनदीप सचदेवा से फिरौती की रकम लेने आए युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी मुताबिक मनदीप सचदेवा से गैंगस्टरों द्वारा जान से मारने की धमकी देकर 50,000 रुपये फिरौती की मांग की गई थी। वकील ने पैसे देने के बहाने से आरोपी को अपने दफ्तर में बुलाया और पुलिस को सुचना दे दी। जिसके बाद सीआईए स्टाफ ने जाल बिछाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हालाँकि, गिरफ्तार व्यक्ति ने खुद को निर्दोष बताया है। उसने पुलिस को बताया कि कनाडा में बैठे एक गैंगस्टर ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी और वकील से 50,000 रुपये लाने को कहा था। उस व्यक्ति ने कहा कि उसके पास गैंगस्टर की चैट के बारे में और भी जानकारी है। उस व्यक्ति ने कहा कि उसे फिरौती के बारे में कुछ नहीं पता। पुलिस ने इस मामले में जतिंदर सिंह उर्फ ​​साबी और संदीप सिंह उर्फ ​​सनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular