Pb8Live news: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18 सितंबर के एपिसोड में जालंधर के लांबड़ा कस्बे के हुसैनपुर गांव के रहने वाले छिन्दरपाल ने 50 लाख रुपये जीतकर नया कीर्तिमान रच दिया। पेशे से कारपेंटर छिन्दरपाल ने दिखा दिया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।
एपिसोड की शुरुआत 7.50 लाख रुपये के सवाल से हुई, जिसका उत्तर छिन्दरपाल ने आत्मविश्वास के साथ दिया। इसके बाद 12.50 लाख और 25 लाख के सवालों पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि 25 लाख के सवाल पर उन्होंने दो लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन 50 लाख रुपये के सवाल का सही उत्तर उन्होंने बिना किसी लाइफलाइन के दिया।
1 करोड़ के सवाल पर उन्होंने सोच-समझकर खेल छोड़ने का निर्णय लिया और 50 लाख रुपये की राशि के साथ शो से बाहर हुए। उनकी यह जीत लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गई है।





