PB8LIVE NEWS” सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा को बड़ी राहत मिली है। थाना रामामंडी में दर्ज जबरन वसूली के मामले में उन्हें ज्यूडिशियल कोर्ट से जमानत मिल गई है। अदालत ने उन्हें 25 हजार रुपए के निजी मुचलके पर रिहा करने के आदेश दिए हैं।
आज रात तक रमन अरोड़ा जेल से रिहा हो सकते हैं। इससे पहले एक भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार रमन अरोड़ा को जमानत मिल चुकी थी। लेकिन जेल से रिहा होने से पहले ही थाना रामामंडी में एक पार्किंग ठेकेदार द्वारा लगाए गए जबरन वसूली के आरोपों के चलते, पुलिस ने रमन अरोड़ा को दोबारा गिरफ्तार कर लिया था। अब इस मामले में भी कोर्ट से राहत मिलने के बाद विधायक रमन अरोड़ा की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है।





