Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर रोड पर गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठा...

जालंधर रोड पर गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर-दूर तक उठा धुंए का गुबार, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

A huge fire broke out in the mattress factory on Jalandhar Road, the smoke billowed far and wide, the goods were burnt to ashes

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के कपूरथला जिले के जालंधर रोड पर नूरपुर दोना गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री में आज सुबह करीब 8:15 बजे भीषण आग लग गई। घटना के समय फैक्ट्री में 8 कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से अधिकतर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन एक कर्मचारी के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

आग इतनी विकराल थी कि जालंधर से करीब 20 किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दिया। सूचना मिलते ही कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, रेल कोच फैक्ट्री, करतारपुर और जालंधर से 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। 4 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular